फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: इंजीनियर पत्र भेजते रहे, अफसर दबाते गए, युवराज की गई जान; सबूतों में दर्ज अफसरों की बिल्डर पर मेहरबानी

Mon, 02 Feb 2026 02:59 PM IST
विजय पुंडीर योगेश तिवारी, अमर उजाला, नोएडा

सार

इंजीनियरों की तरफ से भेजे गए पत्र में यह साफ तौर पर बताया गया है कि निर्माण के लिए प्लाट लंबे समय से गहराई में खुदा पड़ा हुआ है। नाली, फुटपाथ प्लाट में धंस चुका है। पानी भरा हुआ है, खतरे की भी आशंका है।
विज्ञापन
Noida Engineer Death Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-150 के बीच गहरी खोदाई के बाद छोड़ा गया प्लाट उसमें भरा पानी शासन से लेकर प्राधिकरण के हर उस जिम्मेदार की नजर में था जो कुछ समय रहते कर सकता था। लेकिन इस खतरे को लेकर 2021 से 2025 तक महज पत्र भेजे गए। वर्क सर्कल और जल विभाग के इंजीनियर स्पोर्ट्स सिटी, ग्रुप हाउसिंग व नियोजन विभाग के प्रभारी अधिकारियों को पत्र भेजते रहे। अधिकारी बिल्डर पर इस कदर मेहरबान थे कि उनके स्तर से कोई कार्रवाई नोटिस के आगे नहीं की गई। हैरानी की बात यह भी है कि शासन ने भी जून-2022 में पत्र भेज जलभराव को दूर करने के लिए कहा था। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। नतीजा यह रहा कि पानी भरा रहा और खुले पड़े खतरे ने 16 जनवरी की रात घर लौट रहे कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की जान ले ली।

विज्ञापन


हादसे की जांच को बने विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने जिम्मेदारों की तरफ से पूर्व में स्पोर्ट्स सिटी के प्लाट नंबर-2 ए-3 को लेकर भेजे गए पत्र अपनी बेगुनाही में पेश किए गए हैं। इसके साथ ही इन पत्रों के आधार पर जिम्मेदारी निभाने की दलीलें दी गई हैं। 

इंजीनियरों की तरफ से भेजे गए पत्र में यह साफ तौर पर बताया गया है कि निर्माण के लिए प्लाट लंबे समय से गहराई में खुदा पड़ा हुआ है। नाली, फुटपाथ प्लाट में धंस चुका है। पानी भरा हुआ है, खतरे की भी आशंका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी एसआईटी हादसे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सबूतों में दर्ज अफसरों की बिल्डर पर मेहरबानी  
7 जुलाई 2021- जलखंड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक ने वर्क सर्कल-10 के प्रभारी को पत्र भेजा। यह लिखा कि सेक्टर-150 में खाली पड़े प्लाट में जलभराव हो रहा है। 14, 15, 16, 17, 19 अगस्त को यहां का पानी पंप के जरिए निकाला गया है। नाला टूटा हुआ है जिससे पानी प्लाट में भर रहा है। 27 जून 2022- जलखंड-2 वरिष्ठ प्रबंधक ने विशेष कार्य अधिकारी ग्रुप हाउसिंग को पत्र भेजा। इसमें भाजपा महानगर के सोशल मीडिया सहसंयोजक अभिषेक कमल श्रीवास्तव की शिकायत का उल्लेख है। इसके बाद करवाए गए निरीक्षण में सामने आया कि स्पोर्ट्स सिटी के प्लाट नंबर-2 के आवंटी द्वारा निर्माण कार्य के लिए काफी गहराई से मिट्टी खोदाई करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें