फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गृह क्लेश में इंजीनियर ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


गृह क्लेश में इंजीनियर ने पंखे से लटकर की आत्महत्या
-बिसरख कोतवाली क्षेत्र में ग्रेनो वेस्ट की स्प्रिंग मेडोज सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की स्प्रिंग मेडोज सोसाइटी में मंगलवार रात एक इंजीनियर ने पंखे से लटक कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में घरेलू विवाद सामने आया है, लेकिन अभी किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन



बिसरख पुलिस ने बताया कि सोसाइटी के टावर डी में विकास कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। वो मूलरूप से पटना के रूप सागर भवन के रहने वाले थे। मंगलवार रात फ्लैट के कमरे में पंखे से लटकर विकास ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या की है। वो एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। फरवरी माह में उनकी शादी हुई थी। जो एक वैवाहिक वेबसाइट की मदद से हुई थी। परिजनों ने पत्नी और उसके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें