नोएडा सेक्टर 34 बस स्टॉप के सामने लगी ठेलिया
नोएडा (संवाद)। शहर में हजारों बसों के संचालन और लाखों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद बस स्टॉप पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कहीं बस स्टॉप नहीं होने से यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है तो कहीं ठेली-पटरियों के अतिक्रमण ने बैठने और बस पकड़ने की सुविधा छीन ली है।
सेक्टर-37 में पुलिस चौकी के पास से हर घंटे सैकड़ों यात्री अलग-अलग रूट की बसें पकड़ते हैं, लेकिन यहां बस स्टॉप की उचित व्यवस्था नहीं है। पास में बने फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचता। सेक्टर-34 में बस स्टॉप होने के बावजूद यात्रियों को बैठने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां फल और सब्जियों की दुकानें लगने से बस स्टॉप का काफी हिस्सा घिरा रहता है। इसी तरह एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास बने बस अड्डे पर कुर्सियां तो लगी हैं, लेकिन सामने दुकानें होने से बस चालकों को वहां बैठे यात्री दिखाई नहीं देते। इस कारण कई बार बसें बिना रुके आगे निकल जाती है।
कोट
बस स्टॉप के सामने ठेली-पटरियां लगने से यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। - प्रमोद, यात्री
दुकानों ने पूरी जगह घेर रखी है। चालक को यात्री दिखाई नहीं देते और बस निकल जाती है। - सतीश, यात्री
नोएडा सेक्टर 34 बस स्टॉप के सामने लगी ठेलिया
नोएडा सेक्टर 34 बस स्टॉप के सामने लगी ठेलिया