फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निगरानी केंद्रों के पास छिड़काव, बाकी शहर में धूल-धुएं का राज

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 116 प्रदूषण निगरानी केंद्र के पास वॉटर गन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आसपास छिड़काव की व्यवस्था, बाकी जगह जमकर उड़ रही धूल
-सेक्टर-62 के केंद्र से प्रदूषण का स्तर बताने वाला डिस्प्ले गायब, सेक्टर-80 में कचरे की आग से कई घंटों तक उठता रहा धुआं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार स्थानों पर निगरानी केंद्र बनाए हैं, लेकिन इन केंद्रों के आसपास प्रदूषण रोकने के इंतजाम और बाकी शहर की स्थिति में अंतर नजर आया। कहीं वाटर कैनन से लगातार पानी का छिड़काव होता मिला तो कहीं निर्माण कार्यों से धूल उड़ती रही। सेक्टर-62 के केंद्र से प्रदूषण का स्तर बताने वाला डिस्प्ले गायब मिला, जबकि सेक्टर-80 में कचरे की आग से कई घंटे तक काला धुआं उठता रहा।
सेक्टर-62: डिस्प्ले गायब, छिड़काव जारी

पिछले साल तक सेक्टर-62 स्थित प्रदूषण निगरानी केंद्र पर डिस्प्ले लगा था, जिससे लोगों को हवा की गुणवत्ता की जानकारी मिलती थी। इस बार डिस्प्ले गायब मिला। केंद्र के आसपास हरियाली के बीच नोएडा प्राधिकरण की दो वाटर गन मशीनें लगातार पानी का छिड़काव करती दिखीं। हालांकि यह सेंटर केंद्र सरकार की आईआईएमटी के अधीन है।
विज्ञापन


सेक्टर-116: केंद्र के पास पानी, दूर धूल
सेक्टर-116 में निगरानी केंद्र के पास चार से पांच वाटर कैनन सुबह से दोपहर तक छिड़काव करते दिखे। वहीं, तीन से चार किलोमीटर के दायरे में केबल डालने के निर्माण कार्य और टूटी सड़कों से धूल उड़ती रही। सोमवार शाम छह बजे यहां एक्यूआई 116 दर्ज हुआ।

सेक्टर-80: पांच घंटे तक जलता रहा कचरा
सेक्टर-80 में सोमवार सुबह 11 बजे कचरे के ढेर में लगी आग दोपहर चार बजे तक सुलगती रही। कचरे में मौजूद प्लास्टिक और अन्य हानिकारक पदार्थों से काला धुआं उठता रहा, जिससे आसपास का आसमान धुएं से ढका नजर आया। शहर में अन्य स्थानों पर भी कूड़े के ढेर में आग जलती दिखी।

सेक्टर-1: निगरानी केंद्र के पास छिड़काव
सेक्टर-1 स्थित प्रदूषण निगरानी केंद्र के आसपास भी धूल रोकने के लिए देर शाम तक पानी का छिड़काव होता रहा। केंद्र के पास प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे इन इंतजामों के बीच सोमवार शाम छह बजे यहां एक्यूआई 140 दर्ज किया गया।

सेक्टर-125: आरएमसी प्लांट से उड़ती धूल
सेक्टर-125 स्थित निगरानी केंद्र के पास चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट से धूल उड़ती दिखी। इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से एक्यूआई बढ़ा रहा। हालांकि, सोमवार शाम छह बजे केंद्र पर एक्यूआई 123 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
शहरभर में छिड़काव के लिए प्राधिकरण की ओर से मशीनें तैनात की गई हैं, हर जगह का ख्याल रखा जा रहा है, बोर्ड की टीमें भी स्थलीय निरीक्षण कर जांच कर रही हैं। - ऋतेश तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, नोएडा

नोएडा सेक्टर 116 प्रदूषण निगरानी केंद्र के पास वॉटर गन

नोएडा सेक्टर 116 प्रदूषण निगरानी केंद्र के पास वॉटर गन

नोएडा सेक्टर 116 प्रदूषण निगरानी केंद्र के पास वॉटर गन

नोएडा सेक्टर 116 प्रदूषण निगरानी केंद्र के पास वॉटर गन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें