फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू नोएडा में होगी अतिक्रमण व अवैध निर्माण की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने दो लेखपाल तैनात किए, हर हफ्ते प्राधिकरण को रिपोर्ट तैयार कर देंगे
विज्ञापन


रिपोर्ट पर प्राधिकरण करेगा कार्रवाई, तय जगहों के लिए जिला प्रशासन को भेजा जाएगा पत्र

-
40-40 गांवों का जिम्मा दोनों लेखपालों को दिया
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दादरी-गाजियाबाद-नोएडा इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) में अब प्राधिकरण अतिक्रमण व अवैध निर्माण की निगरानी शुरू करवाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने दो लेखपालों की नियुक्ति कर दी है। यह दोनों न्यू नोएडा के क्षेत्र में रहेंगे। भ्रमण कर हर हफ्ते की रिपोर्ट प्राधिकरण को देंगे। फिर प्राधिकरण अतिक्रमण और अवैध निर्माण वाली जगहों पर कार्रवाई की कार्ययोजना बनाएगा। प्राधिकरण खुद भी टीम भेजकर कार्रवाई कर सकता है। अवैध कॉलोनियों के काटे जाने जैसी संगठित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भी भेजा जाएगा।
न्यू नोएडा में 80 गांव शामिल हैं। इसमें बुलंदशहर के 60 और दादरी के 20 गांवों की जमीन है। पूरे क्षेत्र का मास्टर प्लान-2041 तैयार कर प्राधिकरण शासन स्तर से भी मंजूरी ले चुका है। अब मौके पर जमीन की दरें तय कर विकास शुरु करने की तैयारी है लेकिन इन गावों में आबादी के नाम पर अतिक्रमण शुरू हो गया है। लोग गांवों के बाहरी हिस्सों की तरफ खेतों में मकान व अन्य चीजें बना रहे हैं ताकि अधिग्रहण के समय समय से निर्माण यथावत रह जाए। साथ ही, अवैध प्लॉटिंग व जमीनों की बिक्री भी तेजी से हो रही है। इसे देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने लेखपाल राजेश शर्मा व मनोज कुमार दुबे को निगरानी के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि दोनों लेखपालों को 40-40 गांवों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। दोनों न्यू नोएडा में आने वाले 80 गांवों की जमीन से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रों का निस्तारण, अलग-अलग न्यायालय से संबंधित वादों एवं संबंधित तहसील के राजस्व कर्मचारियों से लेखपाल समन्वय कर अतिक्रमण को रोकेंगे। इसके अलावा अपने-अपने गांवों का हर सप्ताह भ्रमण कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें