सरधना। ब्लॉक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल रही। अध्यक्षता जिला शिवकुमार राणा ने की। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम रहे।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत समस्त मातृ शक्ति को स्वदेशी उत्पाद इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही भाजपा शासन में महिलाओं के कल्याणकारी कार्यों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सरधना विधानसभा में भाजपा पूर्व विधायक द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार उनका लाभ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रहा है। मोदी-योगी की सरकार ने महिलाओं को ताकत देने का कार्य किया है। इस दौरान डॉ. मंजू सेठी, रजनी कालरा, आलोक जैन, पिंकी सोम, मीनाक्षी, लक्ष्मी, विमला जाटव, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, प्रेमलता सक्सेना, शालिनी सैनी, स्वेता वर्मा, इंदिरा जाटव, कुसुम सैनी, पूनम राणा, रजनी, विनोद जैन, मानिंदर, विहान, सुमित कुमार, दीपक जैन मौजूद रहे।