फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 122 में खाली प्लॉट बन रहे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर में मौजूद 50 से अधिक प्लॉट हैं खाली, इनमें जमा रहती है गंदगी
विज्ञापन

-पैदा हो रहे हैं सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 122 में लंबे समय से खाली पड़े कम्पलीशन प्लॉट्स से जन-सामान्य को असुविधा हो रही है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है। सेक्टर 122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि वर्क सर्किल 6 के सीनियर मैनेजर को सेक्टर में मौजूद 50 से अधिक प्लॉट के बारे में जानकारी दी गई है, जो लगभग 20 वर्षों से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि यह प्लॉट कुछ इन्वेस्टर्स की ओर से केवल निवेश एवं मुनाफा कमाने के उद्देश्य से खरीदे गए हैं, जिन पर कोई निर्माण नहीं किया गया है। प्लॉट स्वामी केवल खानापूर्ति करके प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन इनकी न तो देखरेख होती है और न ही साफ-सफाई। इनमें गंदगी जमा रहती है, जिससे सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े पैदा हो रहे हैं। इससे आस-पास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट और सुरक्षा खतरा बन चुका है। इन प्लॉट की सफाई का खर्च आरडब्ल्यूए स्वयं वहन कर रही है, जबकि यह प्लॉट मालिकों और प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इस संबंध में यह मांग है कि उचित जांच करके संबंधित प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए जाएं। समयबद्ध कार्रवाई जैसे जुर्माना या प्लॉट की सीलिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें