फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नूंह में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नूंह। गांधी पार्क में मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन

सीटू व सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। अस्थायी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। न्यूनतम वेतन नहीं देने और ठेके पर रखे गए कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, नए कृषि कानूनों का भी विरोध करते हैं। सरकार को उनकी समस्याओं पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान तैय्यब हुसैन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति लोगों में रोष है। सर्दी के मौसम में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की बात भी नहीं सुनी जा रही है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान महेश कुमार, आशा वर्कर यूनियन की उप प्रधान लैला प्रवीन, प्रधान रजनी व सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें