फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेसिस नंबर बदल चोरी के वाहन बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी के बाद वाहनों का चेसिस नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के तीन कैंटर और पिकअप भी मिला है। इनके पास वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस की टीम मंगलवार को सेक्टर-45 स्थित सोम बाजार के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी वसीम और सेक्टर-39 निवासी जाकिर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी के बाद चेसिस नंबर व नंबर प्लेट बदल देते थे। फिर दूसरों को कम कीमत में बेच देते थे। इन बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें