फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरक्षा और गोपालन से रोजगार के अवसरों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर म्यू-2 स्थित ग्राम घोड़ी बछेड़ा के आर्य समाज मंदिर में 34वां वार्षिकोत्सव चल रहा है। इसके तहत शुक्रवार को गोरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वैदिक विद्वानों ने गोरक्षा और गोपालन के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में गायों का संरक्षण बेहद जरूरी है। गोपालन से दूध और अन्य उत्पादों के जरिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। आचार्य करण सिंह ने भगवान श्रीराम के पूर्वजों से भगवान श्रीकृष्ण के समय तक गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। अजय शास्त्री ने भजनों के माध्यम से लोगों को गोरक्षा के प्रति जागरूक किया। सहारनपुर से आईं संगीता आर्या ने समाज में गोरक्षा की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर भूपाल आर्य ने की। मंच संचालन सतीश शास्त्री ने किया।
आर्य समाज के मंत्री दिनेश कुमार रावल ने बताया कि 34वां वार्षिकोत्सव 15 नवंबर तक चलेगा। शनिवार को राष्ट्र चिंतन और रविवार को वर्ण व्यवस्था पर प्रवचन होंगे। प्रतिदिन सुबह यज्ञ और प्रवचन होंगे। शाम को इतिहास पर विचार गोष्ठी और भजनोपदेश होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रविंद्र सिंह आर्य, गौरव आर्य, सतेंद्र सिंह, बिजेंद्र फौजी, पंडित संजय शर्मा, विक्रम सिंह पहलवान, जतन सिंह पहलवान, सुनील आर्य, अलका आर्य और मुन्नी आर्या सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें