फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाए। इससे सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए शुद्ध मतदाता सूची आवश्यक है। पुनरीक्षण अभियान में आमजन की भागीदारी अहम है। उन्होंने अधिकारियों को 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वे 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे। मृत, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों के लिए प्रपत्र-7 के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन प्रपत्र-6 भर सकते हैं। वे अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 उपलब्ध है। वहीं, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरा जा सकता है। ईसीआई नेट और बीएलओ से फोन पर बात करने की सुविधा की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें