यू-ट्यूबर एल्विश यादव दबंगई पर उतर आया है। उनसे चुनौती देते हुए वीडियो जारी किया है। साथ ही पुलिस क मजाक भी उड़ाया है। एल्विश ने पुलिस पर सड़क से सपेरों को पकड़कर उस पर नोएडा की रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट में सांपों के जहर की पुष्टि होने के बाद यू-ट्यूबर एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। शनिवार को यू-ट्यूब पर जारी वीडियो में एल्विश ने पुलिस को उसके रेव पार्टी में मौजूद होने की बात साबित करने को कहा।
विज्ञापन
यू-ट्यूबर ने पुलिस पर सड़क से सपेरों को पकड़कर उस पर नोएडा की रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप लगाने की बात कही है। साथ ही कहा कि अगर पुलिस ने आरोप साबित कर दिया तो वह सबके सामने कपड़े खोलकर नाचेगा। वीडियो में एल्विश में फॉरेंसिक लैब पर तंज कसा है।
शनिवार को जारी किए गए करीब साढ़े तेरह मिनट के वीडियो में आठ दस लोग एक साथ कमरे में बैठे दिख रहे हैं। इन लोगों के साथ एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बोल रहा है। दोबारा मीडिया ट्रायल शुरू होने का बात से शुरू हुए वीडियो में एल्विश कहता है कि सांपों के जहर को लैब में टेस्ट कराने पर जहर होने की ही पुष्टि होगी।
विज्ञापन
वीडियो में उसने कहा कि नोएडा की रेव पार्टी के वक्त वह मुंबई में था। तंज कसते हुए वह कहता है कि हो सकता है मुंबई में ही कोई नोएडा हो। लैब पर तंज कसते हुए एल्विश ने कहा कि यह बड़ी तेज लैब है जो दो से तीन माह में रिपोर्ट बताती है।
उसने कहा कि परिजनों ने इस मामले में ज्यादा नहीं बोलने की सलाह दी थी। इसके बावजूद वह बोलेगा। यू-ट्यूबर ने कहा कि उसे पुलिस कोई दिक्कत नहीं है लेकिन झूठे इल्जाम से परेशानी है। वीडियो में उसने कहा कि संपेरों के साथ नाम जुड़ना अच्छा लगता है।
पीएफए पर लगाया गंभीर आरोप
वीडियो में एल्विश ने पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था (पीएफए) पर झूठा केस दर्ज कराकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। अहम है कि पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था की तरफ से ही इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इसमें एल्विश यादव समेत पांच संपेरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। सपेरों के पास से 20 ग्राम विष मिला था। जिसे जयपुर की प्रयोगशाला में भेजा गया था। वहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
पुलिस की जांच तेज, बढ़ेंगी धाराएं
सांपों के विष की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस की जांच फिर से तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के बाद एफआईआर में वन्य जीव अधिनियम से जुड़ी कुछ अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी। मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है।