ओवीएच में गरबा किंग और क्वीन चुने गए, गामा-2 में कुमारी पूजा तो मून स्टार बैंक्वेट में संधि पूजा हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक छाई रही। कहीं मां दुर्गा की आराधना में 108 दीप प्रज्वलित कर संधि पूजा की गई तो कहीं छोटी कन्या को देवी का स्वरूप मानकर कुमारी पूजा के माध्यम से आस्था प्रकट की गई। वहीं, ओवीएच में गरबा और डांडिया की धूम रहीं।
ओवीएच में गरबा की धूम
सूरजपूर साईट सी की ओएसिस वेनिटिया हाइट्स में कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव में पूजा-अर्चना, सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन हुए। बच्चों के लिए ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सूरजपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। रात में डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में बच्चों और बड़ों ने उत्साह से हिस्सा लिया। अंकुर श्रीवास्तव को गरबा किंग और दीप्ति पाठक को गरबा क्वीन चुना गया।
गामा-2 में कन्या में दिखी मां दुर्गा
गामा-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बंगीय समाज की ओर से कुमारी पूजा का आयोजन किया गया। इसमें छोटी कन्या को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या के चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
108 दीपों से की मां चामुंडा की आराधना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मून स्टार बैंक्वेट में आनंदधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के पांचवें शारदीय दुर्गोत्सव में संधि पूजा की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने 108 दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आराधना की।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चल रहीं दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्ग