फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्री फाल से दो फ्लोर के बीच फंसी लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 15 मिनट फंसे रहे तीन लोग, मदद के लिए नहीं आया कोई
विज्ञापन

- लिफ्ट की तकनीकी समस्याएं होने का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस एस्पायर सोसायटी में रविवार देर रात लिफ्ट फ्री फाल होकर दो मंजिल के बीच में अटक गई। बिजली चले जाने के कारण लिफ्ट में तीन लोग करीब 10 से 15 मिनट तक फंसे रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लिफ्ट में फंसे लोगों का आरोप है कि वह मदद की गुहार लगाते रहे,लेकिन समय पर उन्हें राहत नहीं मिली।

सोसाइटी के निवासियों ने एफ टॉवर की एक महिला और दो पुरुष लिफ्ट में फंस गए थे। अचानक झटका लगने के बाद लिफ्ट दो फ्लोर के बीच रुक गई और बिजली भी चली गई, जिससे स्थिति डरावनी हो गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने इंटरकॉम और मोबाइल से मदद की कोशिश की। बैकअप पावर न चलने और समय पर मेंटेनेंस टीम के न पहुंचने से वह काफी देर तक फंसे रहे। निवासियों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी हुई। उनका कहना है कि पहले भी लिफ्ट की तकनीकी समस्याएं सामने आ चुकी है लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। बिजली जाने की स्थिति में लिफ्ट का सुरक्षा सिस्टम और बैकअप पावर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन से की गई शिकायत
घटना के बाद पीड़ितों ने लिफ्ट सेवा प्रदाता कंपनी और सोसायटी प्रबंधन से इस लापरवाही की शिकायत की है। वहीं एओए अध्यक्ष हरिशंकर नायर का कहना है कि इस तरह की कोई घटना की सोसाइटी में नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें