नोएडा। जिले में तीन और नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब इनका आंकड़ा 56 पहुंच गया है। सभी मरीजाें के घर व आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। साथ ही, विभाग की ओर से सोसाइटी के बेसमेंट का निरीक्षण भी किया जा रहा है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि तीन मिले नए मरीजों में से एक अस्पताल में भर्ती है। सभी मरीजों से फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। ब्यूरो