फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैपिटल एथिना में लिफ्ट ने फिर रोकी सांसें, आधे घंटे तक फंसे रहे दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मामले का संज्ञान लेकर कदम उठाने की मांग की
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथिना सोसाइटी में सोमवार रात एक बार फिर लिफ्ट में खराबी आ गई, जिससे दो लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है।

निवासियों का कहना है कि पहल भी कई बार लिफ्ट के रुकने और अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण लोगों को परेशानी हुई है। निवासियों का कहना है कि लिफ्ट की नियमित जांच, रखरखाव और सुरक्षा मानकों की समीक्षा समय-समय पर की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उनका कहना है कि आपात स्थिति के लिए लगे अलार्म और इंटरकॉम जैसी सुविधाओं की भी नियमित जांच जरूरी है, जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभागों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में सोसाइटी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें