फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड रोड पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड रोड पर बनी सहमति
विज्ञापन


करीब चार किमी होगी लंबाई, डीपीआर तैयार करने के लिए सेतु निगम को बजट जारी


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता रोटरी पर सूरजपुर की तरफ से कंटेनर डिपो की तरफ जाने के लिए ट्रैफिक में नहीं फंसना होगा। यहां चार किमी लंबे ऐलिवेटेड रोड बनाने पर सहमति बनी है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए सेतु निगम को 35 लाख रुपये बजट भी ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा के तिलपता में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अंडरपास और फ्लाईओवर दोनों विकल्प पर विचार किया जा रहा था। अब यहां चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सेतु निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एलिवेटेड रोड तिलपता रोटरी के समीप स्थित पुलिस चौकी के पास से शुरू होकर कंटेनर डिपो से आगे दादरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रूपबास बाइपास से पहले उतरेगा। इससे दादरी और जीटी रोड होकर गाजियाबाद के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना विभाग प्रभात शंकर ने बताया कि डीपीआर के लिए सर्वे से एलिवेटेड रोड के डिजाइन और बजट को फाइनल किया जा सकेगा। भारी वाहन एलिवेटेड रोड के ऊपर से ही होकर जाएंगे। वहीं मौजूदा सड़क सर्विस लेन की तरह लोकल ट्रैफिक के उपयोग में बनी रहेगी।
विज्ञापन

तिलपता गोलचक्कर और कंटेनर डिपो के पास रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में तिलपता में एलिवेटेड रोड का निर्णय लिया गया है।
-रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें