फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बसंतापुर कलां में हाथियों ने तहस-नहस की फसल

Fri, 28 Nov 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पलिया के बसंतापुर कलां में हा​थियों द्वारा रौंदी गई फसल। स्रोत : किसान
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के बसंतापुर कलां में गोवंश आश्रय केंद्र के पास जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को तहस-नहस कर दिया। गन्ना, लाही व केले की फसल को हाथियों ने जमकर नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग मझगईं की टीम ने मौका-मुआयना कर कहा कि किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह जब अपने खेतों की ओर गए तो वहां हाथियों द्वारा किए गए नुकसान के बारे में उनको जानकारी हो सकी। करीब 16 एकड़ फसलों को हाथियों ने रौंद दी। सूचना पर मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाथियों के पैरों के निशान देखे। वन विभाग के मुताबिक, जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनकी जानकारी करने के बाद नियमानुसार मिलने वाला मुआवजा दिलवाया जाएगा।

पटाखे दगाकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश नाकाम


ममरी। मोहम्मदी रेंज के देवीपुर जंगल में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड बुधवार रात महेशपुर के जंगल में पहुंच गया। यहां हाथियों ने कुछ किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि हाथी गोला मोहम्मदी मार्ग पार कर भुइयां देवी के जंगल में जाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे महेशपुर, साहबगंज, नयागांव, बिहारीपुर फार्म के किसानों में दहशत फैल गई है। रेंजर का कहना है कि वन कर्मियों की टीम हाथियों की निगरानी में लगी हुई है। टीम हाथियों को पटाखे दगाकर खदेड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन हाथियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। वनकर्मी गांव में जाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे है। संवाद

दुधवा की टीम ने सांप व जंगली बिल्ली के बच्चों का किया रेस्क्यू

पलियाकलां। टेहरा व क्षेत्र के अतरनगर घोला में सांप व जंगली बिल्ली के बच्चों के निकलने की मिली सूचना के बाद दुधवा नेशनल पार्क की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया।
दुधवा के डीडी जगदीश आर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि टेहरा स्थित एक घर में सांप निकला है। इसके बाद दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन की मोटीवेटर नाजरुन निशा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और सांप का रेस्क्यू किया। सांप की पहचान रैट स्नेक के रूप में हुई। उसे सुरक्षित वासस्थल में छोड़ दिया गया। दूसरी जानकारी अतरनगर घोला से मिली। यहां वन्यजीव कैट प्रजाति के बच्चे दिखने की सूचना पार्क प्रशासन को मिली थी।
यहां पर पहुंची टीम को बिल्ली के तीन छोटे-छोटे बच्चे मिले। उन्हें ऐसे स्थान पर रखा गया, जहां से उनकी मां उनको आसानी से ले जा सके। काफी देर तक इंतजार के बाद बृहस्पतिवार सुबह जानकारी हुई कि मादा अपने शावकों को सुरक्षित अपने साथ लेकर चली गई। डीडी ने बताया कि इस तरह ही किसी के आसपास कोई वन्यजीव अगर निकलता है और वह दुर्लभ दिख रहा है तो उसके बारे में दुधवा पार्क प्रशासन को जानकारी दें ताकि दुधवा प्रशासन अपनी टीम भेजकर उसका रेस्क्यू करा सके। संवाद

पलिया के बसंतापुर कलां में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। स्रोत : किसान

पलिया के बसंतापुर कलां में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। स्रोत : किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें