करनाल शहर में शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सेक्टर चार, बसंत बिहार, आरके पुरम, सेक्टर आठ सहित अन्य क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार बिजली कटौती की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो सकती है।
करनाल। शुक्रवार को शहर के सेक्टर चार व कर्ण लेक सहित कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उप मंडल अधिकारी (मॉडल टाउन) ने बताया कि सामान्य मरम्मत कार्य के कारण 11केवी सेक्टर चार फीडर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके कारण सेक्टर चार में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
साथ ही 132 केवी सब स्टेशन करनाल से चलने वाले फीडर 11 केवी कर्णलेक और 11 केवी उचाना, 11 केवी अल्फा कमर्शियल, 11 केवी अल्फा कॉरपोरेशन अर्बन फीडर और 33 केवी कुंजपुरा रोड से चलने वाले फीडर 11 केवी अतुल्यम, 11केवी मां वैष्णो की बिजली आपूर्ति को 11 केवी कर्णलेक पर बसंत बिहार में काम होने के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके कारण बसंत बिहार, सिग्नेचर सिटी, अतुल्यम कॉलोनी, होटल विवान, हवेली, करनाल मिल्क फूड, कर्णलेक जीटी रोड एरिया की बिजली सप्लाई बाधित होगी।
इसके अलावा 11 केवी आरके पुरम फीडर को भी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रखा जाएगा। जिससे आरके पुरम पार्ट-एक व दो, एलआईसी कॉलोनी व शक्ति पुरम की बिजली प्रभावित रहेगी। 11 केवी सेक्टर आठ फीडर को भी पेड़ों की छंटाई कार्य के लिए सुबह नौ बजे से 11 बजे बंद रखा जाएगा। जिसके कारण सेक्टर आठ व सेक्टर आठ पार्ट-2 की बिजली प्रभावित रहेगी।