फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, बभनी क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और पानी से बभनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। दूसरे दिन सोमवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे समूचे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। टूटे खंभों का मरम्मत जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार की रात में आई आंधी के दौरान बिजली के दर्जनों खंभे जमींदोज हो गए थे। इसके साथ ही पेड़ की डालियों के टूटकर गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति सैकड़ों गांवों की ठप हो गई है। दूसरे दिन भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दो दिन से बिजली न आने से लोगों के सामने मुसीबत हो गई है। लोग पानी के लिए परेशान हो गए हैं। एक तरफ जहां गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली रुलाने से बाज नहीं आ रही है। अवर अभियंता बिहारी लाल का कहना है कि सभी कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के लिए लगा दिया गया है। टूटे हुए खंभों का मरम्मत भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही खंभों को खड़ा भी कराया जा रहा है। कहा कि सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। उधर, ग्रामीणों ने बिजली को तत्काल बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें