फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू सब स्टेशन में भरा पानी, घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे शुरू हुई बारिश रात भर जारी रही। इसके कारण कस्बे सहित क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण विभिन्न वार्डों समेत नगर के 66 केवी सब स्टेशन में पानी भर गया। इसके कारण कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण नगर के 66 केवी बिजली घर परिसर में 5 से 6 फुट पानी जमा हो गया तथा तेज बहाव के कारण पानी बिजली घर कंट्रोल रूम में लगी मशीनों के उपकरणों में भर गया। इसकी वजह से निगम के कर्मचारियों को बिजली घर की सप्लाई बंद करनी पड़ी। बिजली घर में भरे पानी को निकालने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों को बुलाया गया, लेकिन दोनों दमकल गाड़ियों में लगे पंप में खराबी के कारण करीब तीन घंटे बाद बिना पानी निकासी किए ही गाड़ी चली गई। इसके कारण निकासी काफी देर बाद हो पाई। बिजली घर के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर पानी को कंट्रोल रूम परिसर में आने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे पानी को नहीं रोक पाए।
करीब 10 बजे बारिश रुकने और सब स्टेशन परिसर में पानी का जलस्तर कम होने पर बिजली व्यवस्था सुचारू हो पाई। बुधवार रात 9 बजे के बाद बारिश शुरू होते ही अधिकांश गांवों में सप्लाई बंद हो गई। पानी के तेज बहाव की वजह से बिजली घर की चारदीवारी भी गिर गई। वहीं नगर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश वार्डों की गलियों में पानी जमा हो गया। इस कारण कई वार्डों में घरों में पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण नगर की सब्जी मंडी, अनाज मंडी भी जलमग्न हो गई। इसकी वजह से सब्जी बेचने और खरीदने पहुंचे व्यापारी और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला हाल ही में आया है। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने दिशा-निर्देश दे दिए हैं जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें