फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंजीनियर की माैत की जांच के लिए आई विद्युत निदेशालय की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जुलाई को सेक्टर-58 में हुई थी इंजीनियर की मौत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-58 में इंजीनियर आर्यन की मौत की जांच अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। टीम ने बुधवार को घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। जिस पोल से करंट प्रवाहित होने की बात सामने आ रही है, उसकी भी जांच की गई। टीम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से भी साक्ष्य की मांग की है।
नौ जुलाई को आर्यन सेक्टर-58 स्थित ऑफिस के लिए जलभराव से गुजर रहे थे। रास्ते में नाले में पैर घुस जाने के कारण वे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत का कारण करंट को बताया जा रहा है। प्राधिकरण और निगम के बीच फंसे पेच के बाद पुलिस ने विद्युत निगम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की टीम सबसे पहले सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंची। वहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची। टीम ने अधिशासी अभियंता और क्षेत्रीय अधिकारियों से भी पूछताछ की। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि टीम की जांच के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विद्युत निगम अब तक नहीं मान रहा कि करंट से आर्यन की मौत हुई है। निगम का कहना है कि खंभे से करंट उतरता तो आसपास के अन्य लोग भी चपेट में आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें