फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद नहीं आ रहा बिजली बिल

Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सर... स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल नहीं आ रहा है। दो माह बीत गए हैं। पड़ोस के घरों में जब मीटर रीडर आए तो उनसे जानकारी की। उन्होंने बताया कि पुराना मीटर फीड न होने के कारण ऐसा है। शहर के हबीबपुर निवासी वीरेंद्र ने संभव दिवस में यह शिकायत की।
विज्ञापन

कुछ इसी तरह की तमाम शिकायतें सोमवार को बिजली विभाग की तरफ से आयोजित संभव दिवस में आईं। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने एक-एक करके शिकायतें सुनीं और एक सप्ताह में इनके निस्तारण का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता बिसवां संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि अधिकतर शिकायतें समय से ट्रांसफॉर्मर न मिलने, बिजली बिल गड़बड़ आने, मीटर रीडर हर माह न पहुंचने की रही। अधिशासी अभियंता प्रथम यादुवेंद्र यादव ने 10 शिकायतें सुनीं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि फॉल्ट की गड़बड़ी ठीक होने में घंटों लग जाते हैं। भवानीपुर उपकेंद्र का सीयूजी नंबर नहीं उठता है। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि कोई जेई व अन्य फोन न उठाएं तो उनसे इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें