फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा गिरने से कार और दुकान क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के थाना परिसर में ट्रॉले की चपेट में आने से शुक्रवार को एक बिजली का खंभा टूटकर पास की ही दुकान और एक कार के ऊपर गिर गया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुकान की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही कि इस दौरान करंट की चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान तावडू शहर की बिजली कई घंटों तक बाधित रही।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दुकानदार मोहन राम, रघुवर दयाल, संजय, राहुल, प्रमोद समेत अन्य ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रॉला तावडू थाना भवन परिसर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन ने संकरी गली में प्रवेश किया तो उसकी चपेट में आने से खंभा टूटकर पास की ही परचून की दुकान और उसके सामने खड़ी कार के ऊपर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली के खंभे पर लगे तारों में करंट था। उन्होंने बिजली विभाग को सूचित कर बिजली आपूर्ति को बंद करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही तावडू शहर थाना प्रभारी ओमबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा दुकानदारों का कहना है कि तावडू सदर थाना प्रभारी के आदेश पर पिछले 2 दिनों से इस जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। उनकी लापरवाही के कारण ही बिजली का खंभा ट्रॉले की चपेट में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें