फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लड़कों में इलेक्ट्रीशियन फिटर, लड़कियों में कॉस्मेटोलॉजी की ज्यादा मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान में इस वर्ष हुए दाखिलों में पता चला रुझान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान में इस वर्ष दाखिले के रुझान ने साफ कर दिया है कि लड़कों में सबसे अधिक मांग इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक व्हीकल की है, जबकि लड़कियों में कॉस्मेटोलॉजी और सीओपीए को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखा गया है।

प्राचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि लड़के रोजगारोन्मुखी तकनीकी ट्रेड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में सीधे उद्योगों में नौकरी के अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में छात्रों की भीड़ सबसे ज्यादा रही, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी में भी अच्छी मांग है। लड़कियों की पसंद पर बात करते हुए प्राचार्य ने कहा, कॉस्मेटोलॉजी और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट दोनों ट्रेड छात्राओं को स्वरोजगार और सर्विस सेक्टर में बेहतरीन अवसर देते हैं, इसलिए इन कोर्स में दाखिले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि कॉस्मेटोलॉजी केवल 10 वीं पास बालिकाओं के लिए है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 12वीं पास फिजिक्स, कैमेस्टरी और मैथ्स में अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


382 दाखिले हुए 560 सीटों के सापेक्ष

संस्थान में इस वर्ष कुल 560 सीटों में 382 दाखिले हो चुके हैं और बाकी सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सरकारी आईटीआई में पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक थी जबकि निजी आईटीआई में 30 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।पंजीकरण ऑफिशियल वेबसाइट www.scvtup.in पर करा सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि उद्योगों की मांग को देखते हुए छात्रों को नवीनतम तकनीक और प्रौद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वह सीधे नौकरी या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें