फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय हस्तशिल्प व डिजाइन से रूबरू हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। आईआईएमएस डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी के छात्रों ने एकेडमिक एनरिचमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित नेशनल कॉटेज एम्पोरियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध हैंडलूम और हस्तशिल्प परंपरा, पारंपरिक वस्त्र शैलियों, रंग संयोजन, कढ़ाई , बुनाई तकनीक और आधुनिक डिजाइन के तौर-तरीकों को करीब से समझा।
विज्ञापन

छात्रों ने भारतीय कला और संस्कृति की विविधता तथा समकालीन बाजार की मांगों पर गहन अध्ययन कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी के डीन डॉ एमकेवी. नायर ने कहा कि यह दौरा छात्रों के सृजनात्मक दृष्टिकोण को विस्तार देने और उद्योग के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे उन्हें वैश्विक फैशन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप अपनी रचनात्मकता को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। सीएमडी शिल्पी गुप्ता और महानिदेशक डॉ विकास धवन ने इसे छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और पेशेवर विकास के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें