फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत में प्राथमिकी
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में करीब ढाई माह पूर्व किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए 68 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। 40 दिन बाद बुजुर्ग के पुत्र ने अंतिम संस्कार संपन्न कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूल रूप से हरदोई के कन्डौहुना गांव निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-63 स्थित छिजारसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पिता राजन शर्मा 16 मई को रामा चौक पर सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर से घायल हाे गए। अस्पताल में इलाज के दौरान 23 जून को उनकी मौत हो गई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें