फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईराइज सोसाइटी में बिजली की खामियां, उपकरण छूने पर लग रहा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटी में बिजली व्यवस्था की खामियों से निवासी परेशान हैं। फ्लैटों में वॉशिंग मशीन, आरओ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छूने पर करंट महसूस हो रहा है। निवासियों का कहना है कि परिवार के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों को भी कई बार करंट लग चुका है। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


निवासियों ने इस संबंध में यमुना प्राधिकरण से शिकायत की। उन्हें बताया गया कि 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन यूपीपीसीएल को हैंडओवर की जा चुकी है। इसके बाद यूपीपीसीएल की टीम ने मौके पर जांच की। निवासियों के मुताबिक, लाइनमैन ने न्यूट्रल वायर में फेज आने और टावरों व फ्लैटों में अर्थिंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात कही। हालांकि, ट्रांसफॉर्मर की चाबी उपलब्ध नहीं होने के कारण आगे की जांच नहीं हो सकी।

निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर यमुना प्राधिकरण और यूपीपीसीएल के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था हैंडओवर होने के बाद ट्रांसफॉर्मर की चाबी और रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन


निवासियों ने यूपीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर पूरी बिजली व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने और फेज-न्यूट्रल, अर्थिंग व ट्रांसफॉर्मर की खामियां दूर कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
- घर में कई बार बिजली के उपकरण छूने पर करंट लगा। वॉशिंग मशीन या दूसरे उपकरण इस्तेमाल करते समय भी डर लग रहा है। - समर्पित आर्या
- सोसाइटी निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। हम शिकायत लेकर जाते हैं तो एक अधिकारी दूसरे के पास भेज देता है। - देशराज सिंह
- टावर और फ्लैट में अर्थिंग की व्यवस्था ही नहीं है। इतनी बड़ी कमी के बावजूद एनओसी कैसे जारी हो गई इसकी जांच होनी चाहिए। - पुष्पेंद्र चौधरी
- हैंडओवर ले लिया है तो फिर रखरखाव की व्यवस्था भी होनी चाहिए। हम बस यही चाहते हैं कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए। - धर्मेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें