धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
फोटो 25 : धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
बिजली निगम कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में चल रहे धरने का सातवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तकनीकी कर्मचारियों के तबादले से भड़के बिजली कर्मचारियों का धरना मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। मांगों के समर्थन में दादरी बिजली निगम कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
पिछले 6 दिनों से रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों के तबादले करने के विरोध में बैठे कर्मचारियों का यूनिट स्तर पर दो घंटे का धरना मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। सातवें दिन धरने व प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी यूनिट प्रधान अनिल फोगाट, एवीकेएसएच यूनिट प्रधान दिनेश सैनी व एससीबीसी सबयूनिट शहरी प्रधान प्रवीन कुमार की ओर से की गई। मंच संचालन यूनिट सचिव नवरत्न शर्मा ने किया।
इस दौरान धरने को समर्थन देने के लिए भिवानी से एचएसईबी वर्कर यूनियन पूर्व सर्कल सचिव सूरजभान लेघा, पूर्व शहरी प्रधान ओमबीर राणा, सब-यूनिट भिवानी सुनील चहल, सचिव संजय जांगड़ा आदि पहुंचे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों के तबादला करने के कारण कर्मचारियों को दोहरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। तबादला रुकवाने के लिए अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि निगम के उच्च अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बावजूद तबादला किया गया है।