यमुना सिटी (संवाद)। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग फिर परेशान होने लगे हैं। यमुना सिटी के दनकौर, रबूपुरा, जेवर और बिलासपुर क्षेत्र में लगातार लोगों को बिजली कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण इन क्षेत्रों में हर दिन 6 घंटे की कटौती का शेड्यूल है। दिन में दो बाद कटौती करके इसे पूरा किया जाता है। लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का समय भी बढ़ गया है। अब दिन में सात से आठ घंटे की कटाैती हो रही है।
वहीं क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है और ट्रिपिंग की परेशानी भी हो रही है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण क्षेत्र में लोड भी बढ़ गया है। जिसके कारण खपत बढ़ी है और ट्रांसफार्मर का लोड भी बढ़ा है। इस कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।