फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम लागत में ज्यादा कमाई दे रहे इलेक्ट्रिक ऑटो व रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक ऑटो 12 हजार और ई-रिक्शा 27 हजार के पार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में सार्वजनिक वाहनों में भी ईवी की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अब सड़कों पर सीएनजी ऑटो के सापेक्ष इलेक्ट्रिक ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा हो गई है। इससे शहरवासियों को भी आवागमन में राहत मिली है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय सीएनजी ऑटो की संख्या करीब 18024 है। वहीं इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या 12986 है। इसके अलावा ई-रिक्शा की संख्या तो 27420 तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि छोटे सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। सीएनजी की बढ़ती कीमतों और रखरखाव के खर्च ने चालकोंं की कमाई पर असर डाला है। इसके मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों में प्रतिदिन का खर्च काफी कम आता है। चार्जिंग पर कम राशि खर्च होती है और दिनभर में बेहतर कमाई हो जाती है। ई ऑटो चालक सतेंद्र चौरसिया ने बताया कि इससे समय की बचत के साथ रोजाना आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन

जिले में सीएनजी ऑटो की संख्या के मुकाबले ई-ऑटो और रिक्शा की संख्या काफी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों में खर्च कम आता है जिस वजह से चालक इन्हें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

-नंद कुमार, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें