फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिलिकॉन सिटी में फ्लैट में मृत मिले बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में रविवार को फ्लैट से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। रविवार शाम तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइंग रूम के सोफे से बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दो-तीन दिन पहले माैत की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा(65) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेक्टर-50 के थे। सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में किराये के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। पत्नी से कई वर्ष पहले उनका अलगाव हो चुका था। अमेरिका में रह रहे बेटे को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में फ्लैट के भीतर तोडफोड़, संघर्ष या जबरन प्रवेश के संकेत नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजीव शेयर बाजार से जुड़े थे। निवेश में भारी नुकसान से वह तनाव में थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें