फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्योग परिसर में पेड़ लगाने और टेरेस गार्डन बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने उद्यमियों से अपने-अपने उद्योग परिसर में पेड़ लगाने और टेरेस गार्डन बनाने की अपील की है। ताकि औद्योगिक क्षेत्रों को हरा भरा किया जा सके। साथ ही उनकी पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता हो सके। अफसरों ने बताया है कि अगर परिसर में पेड़ लगाने की जगह नहीं है तो वो टेरेस गार्डन लगा सकते हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि उद्यमियों को इस मुहिम में जुड़ना चाहिए। इससे कंपनी के अंदर का वातावरण अच्छा होगा। साथ ही पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। वहीं उद्यमी सुनील शर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी की पहल अच्छी है। अगर उद्योगों में जगह है तो पौधे जरूर लगाने चाहिए। वहीं आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय का कहना है कि जिलाधिकारी की अपील को ध्यान में रखते हुए बड़ी कंपनियों को सहभागिता करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें