फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार से लौट रहे बुजुर्ग की गड्ढे में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना के लालगंज पुलिस के पास कृपाशंकर (65) की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ग्राम प्रधान ने दाह संस्कार करवाया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश बिंद ने बताया कि शिवपुर कपूर दीयारा ग्राम पंचायत के जगदीशपुर सेमरिया निवासी कृपाशंकर खरीदारी करने लालगंज आए थे। घर लौटते समय किसी तरह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गए। आसपास के लोगों ने डूबता देखा तो लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ युवकों ने उन्हें बाहर निकाला। जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब उनकी अंतिम सांसें चल रही थीं। युवकों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की। हालांकि कुछ ही देर में कृपा शंकर ने दम तोड़ दिया। वह सिमरिया ढाले पर चाय की दुकान चलाते थे। घर पर किसी सदस्य के नहीं होने पर सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश ने सहयोगियों के साथ शव का दाह संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें