फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 11 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। नूंह में शुक्रवार को कोरोना से नल्हड़ गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, 11 नए संक्रमित मिले। नूंह में 4, तावडू में 4, नगीना में 1 और फिरोजपुर झिरका में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 26 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 127 है। जिले में अभी 2341 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4837 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4614 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 103404 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 83754 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 20745 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 262891 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 254780 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें