फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को घर बैठे पेंशन मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। केंद्र सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नाम से एक अनूठी योजना शुरू की है। बुजुर्ग और दिव्यांगजनों घर बैठे ही पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति एटीएम कार्ड, बैंक खाते की कॉपी घर भूल जाता है तो उसे पैसे निकलवाने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब दस हजार रुपये की राशि तक किसी भी पोस्ट ऑफिस से अंगुठा लगाकर प्राप्त की जा सकती है। यह बात उपायुक्त धीरेंद्र खड़गट ने कही। उन्होंने बताया कि योजना के तहत यह सुविधा लेने के लिए व्यक्ति का खाता किसी भी बैंक में आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और खाते में राशि भी उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी डाकघरों के डाकियों को प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें एक-एक मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए यह सुविधा जीवन को काफी सरल बनाने वाली है। प्रत्येक डाकिये को हर रोज राशि उपलब्ध करवा दी जाती है। कोई भी व्यक्ति बैंक या एटीएम जाने की बजाए इनसे राशि प्राप्त कर सकता है। इसके लिए व्यक्ति को सिर्फ आधार कार्ड नंबर ही बताना होगा। उन्होंने बताया कि देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस तथा डाकिये से यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
इसके के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई डाकिया या पोस्ट ऑफिस कर्मी इसके बदले पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत डाकपाल से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत जिन लोगों के संयुक्त खाते हैं वे व्यक्ति इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए योजना को विस्तृत कार्य रूप दिया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें