फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनियमितताएं मिलने पर एलम नगर पंचायत के टेंडर हुए निरस्त

Sun, 19 Jan 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एलम नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीपा पंवार की शिकायत पर कराई गई जांच में कई कार्य बिना टेंडर के होना पाया गया। एडीएम के निर्देश पर 80 लाख रुपये से अधिक के निकाले जाने वाले सभी टेंडर निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

चार दिन पहले पूर्व अध्यक्ष दीपा पंवार ने बुधवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 17 जनवरी को नगर पंचायत एलम में 80 लाख 50 हजार 264 रुपये की जो निविदाएं खोली जानी प्रस्तावित थी, उनमें करीब 32 लाख 50 हजार 523 रुपये के करीब सात कार्य एक महीने से कराए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को एलम पहुंचकर जांच की।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि 17 जनवरी को निकाले जाने वाले टेंडर में कई कार्य ऐसे पाए गए, जो पहले से ही कराए जा रहे हैं। इन कार्यों को श्रमदान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत एलम के ईओ समीर कश्यप ने बताया कि सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। जो कार्य हो चुके हैं, उन कार्यों को हटाकर अन्य कार्यों के लिए दोबारा टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें