ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बैटल एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रहे बैटल एरिना जेके अंडर-14 कप के लीग मैच में बीएसीए डायनमिक क्रिकेट क्लब ने डीएस क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले एकम दीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व शर्मा की 141 रन की पारी की बदौलत डीएस अकादमी ने 40 ओवर के मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से करण सिंह बिष्ट ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएसीए की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। एकम दीप ने 77 गेंद पर 115 रन की पारी खेलकर टीम को विजय बनाया। डीएस अकादमी की ओर से नक्श तोमर ने चार विकेट हासिल किए।