नोएडा। सेक्टर-122 में लावारिस कुत्ते ने एक आठ वर्षीय बच्ची को काट लिया। बच्ची ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर उसको जमीन पर गिराया और पैर पर बुरी तरह काट लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लावारिस कुत्तों के समाधान की मांग की है।
सोमवार की शाम करीब सात बजे आठ वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची के पैर पर गहरा घाव हुआ है। गिरने से कई जगह चोट भी लगीं हैं। सेक्टर में सितंबर में इस तरह की यह तीसरी घटना है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डा. उमेश शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण को लावारिस कुत्तों से सुरक्षा के प्रति सक्रियता बढ़ाकर धरातल पर कार्य करना होगा और सेक्टर में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए। ब्यूरो