नोएडा (संवाद)। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्ती की है। इस संबंध में एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बस, टैक्सी, ऑटो और टेंपो संचालक संघों के साथ बैठक कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आठ सूत्री एडवाइजरी जारी की है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित किराए से अधिक वसूली करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ओवरचार्जिंग की शिकायतों की जांच के लिए प्रवर्तन दल तैनात रहेंगे। दोषी वाहनों का परमिट निरस्त करने के साथ उन्हें जब्त भी किया जा सकता है। एडवाइजरी में यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।