फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लोरबॉल में गौतमबुद्ध नगर के आठ खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन

विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक भारत फ्लोरबॉल ट्रायल में भाग लेने वाले जेपी पब्लिक स्कूल के ​खिलाड़ी ।  स्रोत  स्
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सात बालक और एक बालिका ने पक्का किया स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी






ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के आठ फ्लोरबॉल खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय बालक-बालिका फ्लोरबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। खिलाड़ियों ने गाजियाबाद में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत के राष्ट्रीय फ्लोरबॉल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई। चयन की जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों के परिवार, स्कूल और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।



गाजियाबाद के डायमंड स्पेशल स्कूल में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश टीम के चयन के लिए फ्लोरबॉल ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों और प्रदर्शन के आधार पर गौतमबुद्ध नगर के सात बालक और एक बालिका खिलाड़ी का चयन किया गया।
विज्ञापन




बालक वर्ग में रिवान श्रीवास्तव, जगन, मेहुल, आरान मिश्रा, अमिश शर्मा, तनिष्क चोपड़ा और शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। वहीं, बालिका वर्ग में हृद्या का चयन यूपी टीम में हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में संचालित फ्लोरबॉल प्रशिक्षण शिविर में नियमित अभ्यास करते हैं। कोच सुनील कुमार की निगरानी में खिलाड़ी खेल की तकनीक और बारीकियां सीख रहे हैं।



चयन के बाद स्कूल परिसर में खिलाड़ियों को बधाई दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला, एडिशनल उप-प्रधानाचार्य (स्पोर्ट्स) नीरज सिंह और उप-प्रधानाचार्य अनिता पिल्लई ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के लिए जिले के आठ विशेष खिलाड़ियों का चयन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अब सभी की नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन




क्या है फ्लोरबॉल


फ्लोरबॉल तेज गति वाला इनडोर हॉकी खेल है। इसमें दो टीमें प्लास्टिक की स्टिक और हल्की प्लास्टिक की गेंद से मुकाबला करती हैं। आधिकारिक मैच में 20-20 मिनट के तीन पीरियड होते हैं। प्रत्येक पीरियड के बीच 10 मिनट का अंतराल होता है। खेल के दौरान स्टिक का ब्लेड कूल्हों से ऊपर नहीं उठाया जा सकता, जबकि गेंद को सामान्य तौर पर घुटने से नीचे खेलना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें