फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में बनेंगे आठ नए सेक्टर, उद्योगों को मिलेगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेेटर नोएडा। प्राधिकरण उद्योगों के लिए जल्द ही आठ और नए औद्योगिक सेक्टर बसाने जा रहा है। प्राधिकरण जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। इनके बसने से नए उद्योग लगाने वालों को जमीन मिल सकेगी, जिससे अरबों रुपये के निवेश के साथ ही रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे। इन सेक्टरों में मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को उद्यमियों व औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की। सीईओ ने कोरोना काल में उद्यमियों को आ रही मुश्किलों से निपटने का आश्वासन दिया। सीईओ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भी संभावित है। इसे देखते हुए उद्यमी ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड, फार्मा एवं दवाइयों के निर्माण वाली इकाइयां लगाएं। ग्रेनो प्राधिकरण सेक्टर-इकोटेक-10 व 11 में औद्योगिक भूखंडों आवंटित करेगा। इसके अलावा सेक्टर 7, 8, 9 व 16 सहित आठ नए सेक्टर बसाए जाने हैं। इनके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जमीन का इंतजाम होते ही भूखंड आवंटन की योजना लांच की जाएगी। मौजूदा औद्योगिक इकाइयों को भी कोविड प्रूफ बनाने की जरूरत है। प्राधिकरण की तरफ से ऑनलाइन ग्रिवांस एंडरेड्रेसल सिस्टम और आईजीआरएस पोर्टल के जरिये सभी तरह के आवंटियों की शिकायतें दूर की जा रही हैं। इन्हें सीएम पोर्टल से भी जोड़ दिया गया है। सीईओ ने उद्यमियों से प्राधिकरण की ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग की अपील की गई।
नोएडा से बिजली लेगा ग्रेटर नोएडा
सीईओ ने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए नोएडा के सेक्टर-123 स्थित 400 केवी सबस्टेशन से बिजली ली जाएगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से 400/220/132/33 केवी के दो सब-स्टेशन जलपुरा और अमरपुर गांव में बनाने की तैयारी है। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रेनो वेस्ट में भी 220/33 केवी उपकेंद्र स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन

30 जून तक ऑफलाइन नक्शे पास होंगे
ग्रेटर नोएडा। नक्शा मंजूरी, कार्य प्रति प्रमाणपत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि पहले 30 अप्रैल तक था, जिसे बढ़ाकर 30 जून तक दिया गया है। आवंटी आवेदन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर नक्शा मंजूरी व कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें