फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ प्रमुख चौराहे होंगे जाम मुक्त, बनेंगे अंडरपास व फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन के लिए निविदा जारी की
विज्ञापन



-
47 किमी लंबे एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर की योजना पर होगा काम
14.60 करोड़ रुपये सर्वे पर किए जाएंगे


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राजधानी की सड़कों पर हर दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग 47 किलोमीटर लंबे एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर की योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शहर के आठ प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे। इन चौराहों में आईटीओ, एनएसजी जंक्शन (टर्मिनल-1 के पास), शादीपुर डिपो, देशबंधु गुप्ता रोड, शिवाजी मार्ग व नजफगढ़-फिरनी रोड जैसे भीषण जाम वाले क्षेत्र शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी ने व्यवहार्यता अध्ययन और सड़क नेटवर्क प्लान तैयार करने के लिए निविदा जारी कर दी है। इसके तहत सभी चयनित सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक की आवाजाही, यात्री भार, निर्माणाधीन व भविष्य की परियोजनाओं, अतिक्रमण, वृक्षों आदि का सर्वे किया जाएगा। इस कार्य पर 14.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। व्यवहार्यता अध्ययन की रिपोर्ट तैयार होने के बाद जरूरत के हिसाब से फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरपोर्ट के पास बनेगा वाई आकार फ्लाईओवर

अधिकारियों के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक के सामने एनएसजी चौराहे पर वाई आकार का फ्लाईओवर बनाने की योजना है। एक लेन एनएसजी ऑफिस से मेहराम नगर ईस्ट और दूसरी द्वारका की ओर जाएगी। साथ ही, टर्मिनल-3 के विस्तार को ध्यान में रखते हुए एक नया अंडरपास या पुराने का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। पुराने यूटर्न को बंद करने के कारण एक नया यूटर्न भी प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, आईटीओ से लेकर विकास मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और दिल्ली गेट तक के 4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर विस्तृत ट्रैफिक स्टडी की जाएगी। इसी तरह देशबंधु गुप्ता रोड (पहाड़गंज से अजमेरी गेट) पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है।





इन मार्गों पर भी जाम किया जाएगा खत्म

-शिवाजी मार्ग : जखीरा क्रॉसिंग से कर्मपुरा फ्लाईओवर तक का मार्ग पश्चिमी दिल्ली को बाहरी और मध्य दिल्ली से जोड़ता है।

-शादिपुर डिपो : ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए फ्लाईओवर प्रस्तावित।

-सूखी नहर पर रेलवे लाइन क्रॉसिंग : रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है।

-नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक : ट्रैफिक अध्ययन के बाद फ्लाईओवर की योजना होगी तैयार।

-नजफगढ़-फिरनी रोड : इस 4 किमी के हिस्से पर 15 से अधिक ट्रैफिक सिग्नल हैं जो हर समय जाम की स्थिति पैदा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें