फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मियागंज विस्फोट में आठ पर मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली में खड़े मियागंज में हुए विस्फोट के मामले के आरोपी। - फोटो : जयसिंहपुर कोतवाली में खड़े मियागंज में हुए विस्फोट के मामले के आरोपी।
विज्ञापन
जयसिंहपुर। मियागंज बाजार में बुधवार तड़के पटाखा विस्फोट के मामले में पुलिस ने पिता व तीन पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनके पास से करीब पांच क्विंटल पटाखे, 17 किलोग्राम बारूद व पटाखा बनाने के उपकरण मिलने का दावा पुलिस ने किया है। मियागंज बाजार निवासी नजीर की पटाखा की दुकान में बुधवार भोर विस्फोट हो गया था। हादसे में नजीर अहमद सहित दो अन्य लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और 12 लोग जख्मी हो गए थे। जांच में पता चला कि नजीर अहमद के दुकाननुमा मकान में उसके बेटे यासीन के पटाखे रखे थे। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक वैभव त्रिपाठी की तहरीर पर नजीर अहमद, उसके पुत्र अनीस, यासीन, नूर मोहम्मद व अनीस के पुत्र सोहेल के अलावा कौशर अली निवासी बरौंसा, अब्दुल हमीद निवासी गंगेव, अनूप केसरवानी निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इसमें यासीन, अनीस के पुत्र सोहेल, अब्दुल हमीद निवासी गंगेव व कौशर अली निवासी बरौंसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच क्विंटल पटाखे के अलावा एक तराजू, पटाखा बनाने की चरखा मशीन, 17 किलो बारूद, 19 किलो रद्दी अखबार, सूजा सहित अन्य उपकरण मिले हैं। बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यासीन के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में पहले से एक केस दर्ज है। सीओ जयसिंहपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी पहलुओं पर अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें