फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 65 बोरी पटाखों का भंडारण मिला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली परिसर में रखे पटाखे। - फोटो : लंभुआ कोतवाली परिसर में रखे पटाखे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के दूबेपुर व लंभुआ कस्बे में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारा। दोनों स्थानों से करीब 65 बोरी अवैध पटाखे मिलने का दावा किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूबेपुर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 23 बोरी पटाखे मिले हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लंभुआ कोतवाली के उप निरीक्षक राम राज ने बताया कि लंभुआ कस्बे में संचालित एक चूड़ी की दुकान में बृहस्पतिवार को विस्फोटक सामग्री मिली। वहां से कस्बा निवासी नीलेश कुमार बरनवाल को हिरासत में लिया गया। उसके पास से पटाखा बिक्री का लाइसेंस भी नहीं मिला है। उसकी दुकान से 42 बोरी पटाखे बरामद किए गए हैं। केस दर्ज करते हुए पटाखों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मोतिगरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पांडेयबाबा बाजार में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार कादीपुर अनिल कुमार सिंह ने पटाखा व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें