नूंह। 9वीं से 12वीं के स्कूल खुलने के बाद शुक्त्रस्वार से 6 से 8वीं तक स्कूल खुले। जिले के सरकारी स्कूलों में पहले दिन 27 फीसदी विद्यार्थी ही उपस्थित रहे।
जिले भर में सरकारी स्कूलों की घंटियां सुबह से ही बजना शुरू हो गई। हालांकि विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान शिक्षक भी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की योजना बनाते दिखे। नूंह शहर के कन्या प्राथमिक स्कूल में भी पहले दिन छात्राओं की संख्या कम ही रही। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली।
इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ व नूंह कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य सद्दीक अहमद ने बताया कि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 27 फीसदी दर्ज की गई है। कई स्कूलों में पहले दिन स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ की ओर से बच्चों को मिठाई खिलाने के साथ माला भी पहनाई गई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को अब स्कूल भेजना शुरू कर दें ताकि बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूलों में आने वाले बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी सहित कई नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो ऱ् नूंह के कन्या स्कूल में पहुंचने पर बेटियों के हाथों को सेनिटाइजर कराने हुए।
10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तारी,
नगीना। नगीना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को10 साल पहले से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को बड़कली चौक पर गिरफ्तार किया है। उसे उपमंडलीय अदालत फिरोजपुर झिरका में पेश किया गया। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद भोंडसी जेल भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक गांव फिरोजपुर शहर में झगड़े व अन्य धाराओं के तहत ताहिर पुत्र मुबीन नामजद था। सब डिविजनल जज सुनील चौहान की अदालत ने ताहिर को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जांच अधिकारी यादराम ने बताया कि बड़कली चौक से ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।