फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 117 महिला मंगल दलों को मिली खेल किट, निखर रही प्रतिभा

Fri, 21 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
महिला मंगल दल को खेल किट देते प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा और अन्य ब्लॉकों में गठित महिला मंगल दलों में शामिल महिलाओं और बालिकाओं की खेल प्रतिभा में निखार हो रहा है। विभाग की ओर खेल किट मिलने के बाद से अभ्यास और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं। विधायक-सांसद खेल प्रतियोगिता में भी इन मंगल दलों की महिलाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी ब्लॉकों को मिलाकर 200 से अधिक महिला मंगल दल हैं। इनमें बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में इनका गठन हो चुका है। युवा कल्याण विभाग की ओर से 117 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट मुहैया कराई जा चुकी है। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शेष बचे महिला मंगल दलों को किट मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस किट में पांच वॉलीबाल, पांंच फुटबाल, नेट, स्किपिंग रोप और अन्य सामग्री होती है। मंगल दलों की महिलाएं और बालिकाएं खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय विधायक खेल स्पर्द्धा का आयोजन हो रहा है। इसमें महिला मंगल दल भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें