फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूकंप के झटके ने डराया, फ्लैट से उतरकर नीचे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात करीब 10 बजे आए झटके, लोगों से सोसाइटी ग्रुप में मैसेज डालकर पूछा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा /ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट निवासी तुरंत घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी निवासी गौरव मेहरोत्रा ने बताया सोसाइटी में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। ऐसे में लोग अपने फ्लैट से नीचे उतरकर आ गए और उन्होंने कुछ समय फ्लैट के बाहर नीचे गार्डन में बिताया। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि रात को वह भोजन करके उठे तो पैरों में कुछ हलचल महसूस हुई। अचानक से ऊपर की तरफ देखा तो छत से लटका झूमर हिल रहा था। उन्होंने अपने फोन से इसे रिकॉर्ड कर लिया पर तब तक झूमर के हिलने की गति धीमी हो गई। इसके बाद सोसाइटी के व्हाट्सअप ग्रुप पर लोगों से पूछा तो उन्होंने भी झटके महसूस करने की पुष्टि की। वहीं सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी निवासी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि सोसाइटी निवासियों ने भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। सेक्टर-168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसाइटी निवासी हरीश कपूर और सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया एम्स ग्लोरी सोसाइटी निवासी प्रभा गुप्ता ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी निवासी ममता मल्होत्रा ने बताया कि भूकंप के झटकों के बाद सोसाइटी में हलचल का माहौल हो गया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा स्थित एसकेए सोसाइटी ईटा 2 निवासी अलकेश पाराशर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी में रहने वाली पूनम शुक्ला ने बताया कि परिवार के साथ बैठी हुई थीं। उसी दौरान भूकंप के झटके महसूस हुए। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद लोगों ने फोन कर भूकंप के झटकों की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें