फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की माैत, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
गांव सरावनी में सड़क दुर्घटना होने के बाद उपद्रवियों  ने लगाई गाड़ी में आग। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन (55 वर्ष) पुत्र शराफत अली की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर, शांत कराया। इसी बीच उपद्रवियों ने कार को आग लगा दी। तभी तीन थानों की पुलिस ने पहुंचकर, किसी तरह मामले को शांत कराया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सरावनी निवासी इस्लामुद्दीन ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार को वह अपनी ई-रिक्शा लेकर जैसे ही गांव के पास पहुंचे तो एक कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई और ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस्लामुद्दीन की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हापुड़ किठौर मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ठेके पर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है और वह गलत तरीके से वाहन चलाकर यहां से गुजरते हैं और हादसे होते हैं। आरोप है कि कार सवार ने भी शराब का सेवन किया था। जाम की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने शराब का ठेका हटवाने और कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार स्वाति गुप्ता, सीओ वरुण मिश्रा, सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर, हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर, पूछताछ की जा रही है। गांव का माहौल शांत है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने कार में आग लगाने वालों व उपद्रव मचाने वालों की वीडियोग्राफी की। इस वीडियोग्राफी के आधार पर अब ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें