फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार्जिंग के इंतजार में खड़ी रहीं ई-बसें, रूट पर कम हुई बसों की संख्या

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना बस डिपो में चार्जिंग के लिए आई ई-बसें। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-एक मशीन खराब, बस को चार्ज होने में लग रहे चार घंटे, यात्रियों को निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी,
ग्रेटर नोएडा। शहर के विभिन्न रूटों पर सवारियां ढोने के बजाय शनिवार को बड़ी संख्या में सिटी ई-बसें ग्रेटर नोएडा डिपो के चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी रहीं। एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब चार घंटे लग रहे हैं। वहीं, एक चार्जिंग मशीन खराब होने के कारण छह मशीनों से ही बसों को चार्ज किया जा रहा था। चार्जिंग में अधिक समय लगने से ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट, नोएडा और यमुना क्षेत्र के रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित हुई। यात्रियों को बसों के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने निजी बसों और अन्य वाहनों से सफर किया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रेटर नोएडा डिपो के चार्जिंग स्टेशन पर छह बसें चार्जिंग पर लगी थीं। एक मशीन खराब होने के कारण बंद थी। स्टेशन पर तैनात कर्मचारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक 13 बसें चार्ज हो चुकी थीं, जबकि छह बसें चार्जिंग पर थीं और 10 बसें अपनी बारी के इंतजार में खड़ी थीं। करीब 16 अन्य बसें भी चार्जिंग के लिए डिपो में मौजूद थीं।
विज्ञापन


चार घंटे में चार्ज होती है बसः ई-बस चालक जयवीर ने बताया कि बैटरी करीब 20 फीसदी रह जाने पर बस को आगे चलाना संभव नहीं होता। उसे चार्जिंग के लिए डिपो लाना पड़ता है। चार्जिंग के लिए करीब दो घंटे तक नंबर का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद बस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं। इस तरह करीब चार घंटे का समय लगने से निर्धारित किलोमीटर पूरा करना मुश्किल होता है और रूट पर बसों की संख्या भी प्रभावित होती है।
शनिवार दोपहर तक 13 बसें चार्जः चार्जिंग स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन में करीब 52 बसों को चार्ज किया गया था। शनिवार दोपहर 12 बजे तक 13 बसें चार्ज हो चुकी थीं। छह बसें चार्जिंग पर थीं और 10 बसें अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से बढ़ी परेशानीः ई-बस डिपो नोएडा के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि बसों को पर्याप्त चार्ज किए बिना रूट पर नहीं भेजा जा सकता। चार्जिंग मशीन के बार-बार खराब होने से परेशानी हो रही है। संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई है। चार्जिंग प्वाइंट बढ़ने के बाद समस्या दूर होने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा के कासना बस डिपो में चार्जिंग के लिए आई ई-बसें। संवाद

ग्रेटर नोएडा के कासना बस डिपो में चार्जिंग के लिए आई ई-बसें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें